पटना: युवा राष्ट्रीय जनता दल की बैठक राज्य कार्यालय में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो0 कारी सोहैब की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कल दिनांक 06 दिसम्बर, 2017 को संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेदकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में प्रदेश से प्रखंड स्तर तक मनाया जायेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो0 कारी सोहैब ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अंबेदकर के पुण्यतिथि के दिन ही एक सोची समझी साजिश के तहत भाजपा और आरएसएस के लोगों ने बाबरी मस्जिद को तोड़ने का काम किया था ताकि संविधान निर्माता बाबा साहब के पुण्यतिथि से देश के अकलियतों और सेकुलर पसंद लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। भारत देश के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, कानून और कई क्षेत्रों में बाबा साहब का अतुलनीय योगदान रहने के कारण डाॅ0 बाबा साहब अम्बेदकर जी को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। इसलिए वर्तमान परिवेश में खासकर देश के नौजवनों को बाबा साहब के विचारधारा को आत्मसात करने की जरूरत है।

बैठक को संबोधित करने वालों में युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव, युवा राजद के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, महासचिव दिनेश पासवान, जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्रवंशी, छोटे खान, शेखर यादव, विकास श्रीवास्तव, मणी कुमार, रामराज यादव, देवकिशुन ठाकुर, प्रो0 रामबली सिंह चन्द्रवंशी सहित सैंकड़ों युवा राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights