लालू जी डंके के चोट पर साम्प्रदायिक शक्तियों और मनुवादी शक्तियों से लड़ते है : अरुण यादव

शिक्षा/जानकारी

पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जी देश मे डंके की चोट पर साम्प्रदायिक शक्तियों और मनुवादी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ते है और जनता से फेस करते हैं. क्योंकि कभी उन्होंने कुर्सी के लिए सिद्धान्तों से समझौता नही किया. नीतीश कुमार के तरह कुर्सी के लिए कभी लालू प्रसाद यादव जी ने साम्प्रदायिक शक्तियों और मनुवादी शक्तियों से समझौता नही किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में जनादेश घोटाला, सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला, एलईडी बल्ब घोटाला, डस्टबीन घोटाला, धान घोटाला, बांध घोटाला, मुख्यमंत्री निश्चय योजना घोटाला, ग्रामीण बैंक घोटाला,केसीसी घोटाला, महादलित घोटाला, मनरेगा घोटाला,दवा घोटाला,पीएम आवास घोटाला,शिक्षक नियोजन घोटाला,व्यख्याता नियुक्ति घोटाला,मेघा घोटाला,गर्भाशय घोटाला,वियाडा जमीन घोटाला,यानी घोटालो का बाहर है. देश मे बिहार को घोटाला के प्रदेश के रूप लोग जानने लगे है।

दूसरी तरफ प्रदेश में हत्या, लूट,अपहरण, बलात्कार, रंगदारी, जैसी घटनाओ एवं कमरतोड़ महँगाई से बिहार की जनता त्राहिमाम है। अपराधियों के तांडव से लोग डरे और सहमे हुए है.प्रदेश में अपराधियों का राज कायम है.अब जदयू के नेता बताइए, नीतीश कुमार जनता को फेस कैसे करेंगे ? क्या बोलेंगे कि मैंने कुर्सी के लिए जनादेश का अपमान किया. मैंने घोटाला करने के लिए अनैतिक गठबंधन कर सरकार बनायी. मैन घोटाला से बचने के लिए भाजपा और आरएसएस के गोद मे गये।