Headlines

लापता बच्चा हत्याकांड : एफएसएल की टीम पहुची जल्द होगा सच सामने-Naugachia News

नारायणपुर – प्रखंड के रायपुर गांव में बजरंगवली चौक  परिसर में बुधवार को बच्चे हत्याकांड को लेकर पटना  एफएसएल की दो सदस्य टीम ने घटनास्थल से नमूना एकत्रित किया. फाँरेंसिक टीम के सदस्य ने बताया कि  कुछ प्रदर्श जाँच हेतु लिया गया है. जिसे जाँच हेतु थानाध्यक्ष द्वारा पटना भेजा जाएगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर में पैंसिल खरिदने जाने के दौरान पन्द्रह जूलाई  शनिवार को दो बच्चों के लापता का मामला प्रकाश में आया था. बजरंगवली परिसर में रखे मकई से भरा बोरा पर खेलने के दौरान बोरा का तल्ली गिरने पर दबने से छः बर्षीय युवराज बेहोश हुआ व बच्ची सोनाली को हल्का चोट आयी थी.

मौके पर उपस्थित मकई मालिक सह  आरोपी ने दोनों को गला दवा व पत्थर पर ठोकर मार हत्या करने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है. मृतक के पिता भवेश शर्मा ने बताया कि गाँव गाजो शर्मा ने टैम्पु से जाने के दौरान घटना को देखा था. आरोपी उनके ऊपर दबाव बना कर कुछ नहीं बताने की बात कहते हैं.

भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के सहायक निदेशक डॉ. एन के तिवारी व नरेन्द्र माधव आये थे आरोपी की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी जारी है जल्द गिरफ्तार कर सलाखो में डाला जाएगा. ग्रामीण में चर्चा है कि बच्चा की हत्या के बाद पाँच छः लोगों ने तीन बोतल शराब भी पिया. बोरा में डाल कर गढ्ढे मैं जलकुंभी के अंदर डालकर  उपर से पत्थर से दाबकर गढ्ढे में छिपाया गया था.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है