NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में NDA का जश्न, कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला

नवगछिया में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जोरदार विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और राहगीरों के बीच मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू और लोजपा (रामविलास) के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य एनडीए नेताओं के समर्थन में नारे लगाए।

मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार जनता की सरकार है, जो विकास, सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार हर वर्ग-गरीब, किसान और युवाओं-के हित में काम करेगी और बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान विक्रम सिंह, धीरज पोद्दार, आनंद कुमार, ज्ञान सेवक सिंह, हुलाश सिंह, किशोर झा, पन्ना लाल यादव, दयाराम चौधरी, प्रवीण भगत, सुनील साह, प्रिंस पटेल, बजरंगी पोद्दार, मनोज पांडेय, कौशल जैसवाल, कुणाल गुप्ता, अजय कुशवाहा, दीपक कुमार भगत, अनिल केजरीवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है