नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सचिव सह तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा ने ‘उत्कर्ष 2026’ के विजेता रहे महाविद्यालय के 37 प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण-पत्र और पेन प्रदान किए। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने बताया कि इस अवसर पर ‘उत्कर्ष 2026’ की सफलता पर दीप प्रज्ज्वलन कर कई शिक्षकों और कर्मियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. अनिल यादव, प्रो. मो. खालिद महमूद, प्रो. अन्नू कुमारी, प्रो. गुलशन कुमार, लेफ्टिनेंट प्रो. तुषार कांत झा, प्रो. विजय कुमार, प्रो. कुंदन कुमार, डॉ. आशीष सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम को प्रो. विजय कुमार, प्रो. अमरजीत सिंह, प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य एवं डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने कहा कि महज चार दिनों की तैयारी में छात्रों और कर्मियों के सामूहिक प्रयास से महाविद्यालय ने विश्वविद्यालय स्तर के इस बड़े आयोजन में जीत हासिल कर 32 महाविद्यालयों के बीच अपनी पहचान बनाई है।
इस दौरान ‘उत्कर्ष 2026’ के विजेता 37 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अनुसार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुस्कान कुमारी, शबनम कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, सोनी, मंशू, लवली, नीतू, नेहा, रिया, कोमल, साक्षी, श्याम रंजनी, आराधना, सांभवी, तुलसी, दीपा, मेहरून निशा, माधुरी, श्वेता शबनम, सोनाली, दृष्टि, अंजलि, किंशु, हेमंत, प्रिंस, गुड्डू, सौरव और अंकुश सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।













