नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को नवगछिया में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गोपाल गौशाला से प्रभात फेरी और नगर भ्रमण निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों का लंबा काफिला शामिल रहा, जिससे पूरे शहर में उत्सवी माहौल बना रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रभात फेरी की अगुवाई एक पिकअप वाहन ने की, जिस पर भाजपा स्थापना दिवस से संबंधित बैनर, पोस्टर और पार्टी के झंडे लगे थे। वहीं, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पूरे मार्ग में पार्टी के नारे गूंजते रहे। यह प्रभात फेरी महाराज जी चौक से शुरू होकर प्रोफेसर कॉलोनी, मारवाड़ी मोहल्ला और मुख्य सड़क होते हुए रसलपुर ढाला तक पहुंची।
नगर भ्रमण के दौरान एक खुले वाहन पर जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बासुकी मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, जिला मंत्री ममता रजक, जिला महामंत्री मुरारीलाल चिरानिया, प्रभुनंदन चौधरी और जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम सहित कई प्रमुख नेता सवार रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ ‘भाजपा स्थापना दिवस’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जुलूस का समापन भाजपा कार्यालय में हुआ, जहां सुबह करीब 11:30 बजे ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सवर्ण आयोग के सदस्य कृष्ण झा थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंच और प्रकोष्ठ के संयोजक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जयकृष्ण झा, किशोर झा, दिनेश यादव, प्रो. भोला कुमार, अरविंद चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, गौरव सिंह, विक्रम सिंह, दीपक भगत, चंदन भगत और मुकेश चौधरी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।













