Headlines

नवगछिया : समानांतर पुल निर्माण में आई तेजी, बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य

नवगछिया। नवगछिया में बन रहे समानांतर फोरलेन पुल के निर्माण कार्य में अब उम्मीद से अधिक तेजी देखने को मिल रही है। 40 पिलरों पर निर्मित इस महत्वाकांक्षी पुल परियोजना के अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी मे. एसपी सिंगला का लक्ष्य है कि बरसात शुरू होने से पहले अधिक से अधिक काम पूरा कर लिया जाए, ताकि गंगा में बाढ़ आने के बाद निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम साफ रहने के कारण इन दिनों नवगछिया साइड से निर्माण कार्य में विशेष तेजी लाई गई है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि यहां दो पिलरों पर वाई (Y) आकार के स्ट्रक्चर की ढलाई की तैयारी तेज कर दी गई है। फिलहाल इन दोनों पिलरों पर सरिया बांधने का काम शुरू हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह इन पिलरों पर ढलाई की जाएगी। इसके बाद शेष पिलरों पर भी वाई स्ट्रक्चर के लिए सरिया बिछाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। वहीं, नदी क्षेत्र में बने पिलरों को ऊंचा करने के लिए क्रेन की मदद से कार्य जारी है।

बरसात से पहले नदी क्षेत्र के पिलरों का काम पूरा करने का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि बरसात गिरने से पहले नदी क्षेत्र में स्थित पिलरों का काम पूरा करने का लक्ष्य मॉर्थ (MoRTH) की ओर से निर्माण एजेंसी को दिया गया है। ताकि मानसून के दौरान पानी बढ़ने पर काम में रुकावट कम से कम आए।

सूत्रों के अनुसार, मानसून के बाद पिलरों पर तैयार सुपर स्ट्रक्चर पर गार्डर रखने का काम शुरू किया जाएगा, जो पुल निर्माण का एक अहम चरण होगा।

30 पिलरों का फाउंडेशन तैयार

परियोजना की प्रगति पर नजर डालें तो गंगा नदी में बनने वाले 12 पिलरों में से 7 पिलरों पर काम प्रगति पर है, जबकि कुल 40 पिलरों में से 30 पिलरों का फाउंडेशन तैयार हो चुका है।

इस संबंध में मॉर्थ के सहायक अभियंता सुधीर कुमार मौर्य ने बताया कि निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि परियोजना में किसी तरह की अनावश्यक देरी न हो।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है