नवगछिया। सांवरिया सरकार नवगछिया के तत्वावधान में श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आठवां आयोजन स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी, नवगछिया में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में 4 एवं 5 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह शोभायात्रा एक विवाह भवन से गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों, नृत्य-नाटिका और जयकारों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची, जहां श्याम भक्तों ने श्रद्धापूर्वक निशान बाबा के चरणों में अर्पित किया।
शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर श्याम नाम के जयकारों और भक्ति रस में सराबोर नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भक्ति भाव से शामिल हुए।

वहीं, शनिवार संध्या आयोजित भजन संध्या में बाहर से आए प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पंकज अग्रवाल (कोलकाता), हर्ष तनेजा (भिवानी), ईशा अग्रवाल (कोलकाता), आकाश परिचय (गिरिडीह) और युवराज भारद्वाज (नवगछिया) ने बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
भजन गायकों ने “श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है”, “हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं”, “किसने किया सिंगार सांवरा” और “सांवरे की महफिल सांवरा सजाता है” जैसे लोकप्रिय भजनों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इन भजनों पर श्याम भक्त देर रात तक झूमते और भक्ति में डूबे नजर आए।
आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।













