NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पुलिस ने 674 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ एवं हथियार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कदवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनांक 25 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशुरावत पुल के पास वाहन जांच की जा रही थी। इस क्रम में एक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसके डाला में विभिन्न कंपनियों के 674.4 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जप्त कर लिया।

वाहन चालक कन्हैया कुमार (पिता-स्व. गिरो राय, सा. पकरा) एवं उप चालक मनोज मांझी (पिता-राजेंद्र मांझी, सा. पकरा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ट्रक मालिक के निर्देश पर वे दालकोला, पश्चिम बंगाल से शराब लोड कर नवगछिया ला रहे थे।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है