नवगछिया । अमर शहीद मुंशी साह पुस्तकालय, शहीद टोला नवगछिया में रविवार को अमर शहीद मुंशी शाह की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीडिया प्रभारी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि अमर शहीद मुंशी शाह का जन्म 21 सितंबर 1924 को हुआ था। 13 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजों की गोली से मॉल गोदाम नवगछिया में वे शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में शहीद टोला में अमर शहीद मुंशी साह पुस्तकालय स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष आर.पी. राकेश, सचिव सदानंद भगत, कोच अमित कुमार, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, अशोक सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत, कुणाल कुमार सहित कई बच्चे मौजूद थे।

