नवगछिया में पुलिस की कार्रवाई.. लावारिस मकान से 22 लीटर विदेशी शराब बरामद

नवगछिया: भवानीपुर थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की। रायपुर पंचायत के मनोहरपुर गांव स्थित एक लावारिस मकान से पुलिस ने 22 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू पासवान ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गांव के एक खाली पड़े मकान में अवैध शराब छुपाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और तलाशी के दौरान 22 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि संबंधित आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है