NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पुलिस ने छिनतई कांड का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

नवगछिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने छिनतई कांड का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छिना गया मोबाइल बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला 24 अगस्त 2025 का है, जब एनएच-31 पर गोपाल ढ़ावा के पास वादी अजीत कुमार से बाइक सवार अपराधियों ने बैग छीन लिया था। बैग में लैपटॉप, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। इस घटना के बाद गोपालपुर थाना में कांड संख्या 262/25, धारा 304(2) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मालपुर निवासी अंकित साह को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अंकित साह का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पूर्व में गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज है। फिलहाल पुलिस फरार अन्य अपराधियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है