NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नारायणपुर स्टेशन पर लोगों ने आधे घंटे तक चुना गांजा, वीडियो वायरल

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक अजीब घटना सामने आई। हाटे बजारे एक्सप्रेस से गांजे की एक बोरी गिर गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर दो के पूर्वी छोर से मधुरापुर पूर्वी केबिन के बीच हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रेन शाम 5 बजे स्टेशन पर आई और 5:03 बजे वहां से रवाना हुई। इसी दौरान ट्रेन से गांजे की बोरी गिरने या फेंके जाने की बात सामने आई। बोरी गिरते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने रेल लाइन पर बिखरे गांजे को चुनना शुरू कर दिया। यह सिलसिला करीब 30 मिनट तक चलता रहा।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर अक्सर शराब की तस्करी भी होती है। उनके अनुसार, जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत करोड़ों में हो सकती है।

चर्चा है कि रेल पुलिस ने गांजा तस्कर को पहचान लिया था। इसलिए पकड़े जाने के डर से तस्कर ने गांजे की बोरी ट्रेन से फेंक दी। हालांकि, रेल पुलिस ने इस तरह की किसी जानकारी से इनकार किया है। बिहपुर रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है