नवगछिया नगर परिषद सभागार में शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नगर परिषद ने सभी वार्डों में एक-एक हाई मास्ट लाइट लगाने का निर्णय लिया है। नवगठित वार्डों में 600 नए स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
सर्दियों को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण की तैयारी शुरू की जाएगी। नगर परिषद जल्द ही कंबल खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी।

त्योहारों को लेकर भी विशेष तैयारियां की जाएंगी। दीपावली पर पूरे नगर में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। छठ पर्व की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।













