NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : आरएसएस कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में पथ संचलन का आयोजन

नवगछिया: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने संघ के नववर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर नवगछिया में एक पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह संचलन वीर सावरकर शाखा के शक्ति मोड़ से आरंभ होकर नगर की परिक्रमा करते हुए जी.बी. कॉलेज में समाप्त हुआ।
सैकड़ों स्वयंसेवक पूरी गणवेश में बैंड की धुन पर सामंजस दिखाते हुए नगर में घूमे और अंत में ध्वज फहराते हुए आद्य सरसंघचालक को प्रणाम किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तरूण जी ने नववर्ष के उपलक्ष्य में सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। माननीय जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने स्वयंसेवकों और समुदाय के लोगों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
इसके बाद संघ की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर जिला कार्यवाह बीरेंद्र, नगर कार्यवाह गौतम, सह नगर कार्यवाह मिथलेश, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल, जिला सम्पर्क प्रमुख देव, शंभु गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, गुड्डू, जिला ग्राम विकास प्रमुख भूपेंद्र, सुदर्शन और कई अन्य वरिष्ठ स्वयंसेवक उपस्थित थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है