गोपालपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर (फकरतकिया) में दो दिवसीय हजरत पीर शाह फाजिल रहमतुल्ला अलैह उर्स सोमवार से शुरू हो रहा है. अध्यक्ष मो फरमूद ने बताया कि पिछले दो सौ वर्षों से भी अधिक समय से यहां पीर दरगाह पर उर्स का मेला आयोजित किया जाता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दाता के दरबार में दूर दूर से श्रद्धालु चादर चढ़ाने आते हैं. सच्चे मन से जो भी मन्नतें मांगते हैं, दाता उनकी मुरादे अवश्य पूरी करते हैं. सचिव मो इस्माइल ने बताया कि भव्य मेला लगता है. कव्वाली का मुकाबला होता है. मो सहीम अली, मो नसरुद्दीन, मो कारे व मो रईस मेला आयोजन में दिन रात लगे हैं













