NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : भवानीपुर में विराजमान हुई माता काली , विसर्जन शनिवार को होगा

नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में मां काली मंदिर में गुरुवार देर रात प्रतिमा पण्डी पर विराजमान हुई। वहीं शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां काली के दर्शन को उमड़ती रही जो कि देर रात तक चली। दिन भर बलि प्रदान कार्यक्रम चलते रहा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को लगभग एक हजार से ज्यादा बकरे की बलि दी गई। शुक्रवार को रात में देवी जागरण का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। शनिवार को भी बलि प्रथा पूरे दिन चलेगा।

जबकि शाम को भव्य महाआरती व देवी जागरण कार्यक्रम के अलावे संध्या 8  बजे प्रतिमा का विसर्जन काली घाट में किया जाएगा। उक्त जानकारी मंदिर कमेटी के विश्वास झा ने दी है। मेला कार्यक्रम को विधिवत संपन्न कराने में व्यवस्थापक प्रशांत कुमार की अग्रणी भूमिका दिख रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है