नवगछिया : लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के तत्वावधान में बढ़ती ठंड को देखते हुए लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के द्वारा प्रातः 10 बजे राजेन्द्र कलोनी दुर्गा मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच पोलो कम्बल बितरण किया गया। कम्बल बितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस पुनीत कार्य में क्लब जोन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, लायन अजय कुमार रुंगटा, डायरेक्टर लायन प्रवीण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष लायन बिनोद कुमार चिरानीयां,सह कोषाध्यक्ष लायन मनोज कुमार सर्राफ, लायन रतन लाल डोकानियां, श्री सच्चिदानंद सिंह, श्री रामसुंदर सिंह, श्री ललन सिंह, श्री कृष्ण कुमार सिंह, श्री पवन कुमार सिंह, श्री निखिल कुमार सिंह, श्री दिनेश पंडित, श्री जगदीश पासवान, श्री ओमप्रकाश सिंह एवं राजेन्द्र कलोनी के गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग रहा। अंत में वार्ड पार्षद श्री मनीष सिंह ने लायन्स क्लब के सभी सदस्यों एवं सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया।













