Headlines

35 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धराया,, तेतरी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को तेतरी गांव में छापेमारी कर 35 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. मौके से ही पुलिस ने तेतरी निवासी चंद्रशेखर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि तेतरी गांव में अवैध रुप से शराब की बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर की गई तो शराब विक्रेता को रंगे हाथ दबोच लिया गया. वह अपने अर्ध निर्मित मकान में शराब छुपा कर रखे हुए था. इस बाबत नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है