NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

विधवा महिला के साथ मुहल्ले के एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास

बिहार के जहानाबाद शहर निवासी 32 वर्षीया विधवा महिला के साथ सोमवार की रात करीब 11:30 बजे दुष्कर्म की कोशिश की गयी. उसी मुहल्ले के एक युवक ने महिला के घर में घुसकर बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन हल्ला किये जाने के बाद वह भाग गया. रात में ही महिला अपने परिजनों के साथ नगर थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Whatsapp group Join

इस सिलसिले में विधवा महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें मदारपुर निवासी श्रीकांत केवट उर्फ गंडा नामक युवक को अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि रात में वह अपने बेटे के साथ अपने घर के एक कमरे में सोयी हुई थी.

उसी दौरान उक्त अभियुक्त घर में घुस आया और चौकी से खींचकर जमीन पर गिरा दिया. गलत व्यवहार करने की कोशिश करते हुए उसका ब्लाउज फाड़ दिया. जब वह हल्ला की तो आरोपित भाग निकला. इसके बाद महिला अपने पुत्र, भैंसुर एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी. दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपित युवक फरार बताया जाता है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है