पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने पटना में उन्होंने राष्ट्रीय उच्च पथ 106 के एलाइनमेंट पर कोसी नदी पर फुलौत में स्वीकृत पुल एवं भागलपुर में विक्रमशिला पुल के समानांतर गंगा नदी पर स्वीकृत नए पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही एनएच 104 एवं 106 में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने को भी कहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंत्री ने राज्य में मंत्रालय द्वारा स्वीकृत सभी 15 आरओबी के निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को रेलवे के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दूर करने एवं योजनाओं को समय सीमा के अधीन पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पथ निर्माण विभाग को सुपुर्द राष्ट्रीय उच्च पथों को हर हाल में अच्छी स्थिति में रखने और राष्ट्रीय उच्च पथों के रख-रखाव एवं विकास के लिए दीर्घकालीन योजना के निर्माण का निर्देश दिया गया।

1060 कराेड़ की लागत से बनाए जाएंगे 15 अारअाेबी
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि वर्तमान में 718 किमी की लंबाई में 4278 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही 1060 करोड़ की लागत से 15 आरओबी का निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त है, जिसमें 13 आरओबी का निर्माण कार्य प्रगति में है। इसके अतिरिक्त लगभग 500 किमी में मजबूतीकरण एवं सावधि नवीकरण का कार्य प्रगति में है। बैठक में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा,विशेष सचिव दिवेश सेहरा,अभियंता प्रमुख उमेश कुमार, मुख्य अभियंता अमरनाथ पाठक राष्ट्रीय उच्च पथ (उत्तर) उपभाग, अनिल कुमार सिन्हा, मुख्य अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ (दक्षिण) उपभाग, पटना एवं पीके लाल, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अतिरिक्त अन्य संबंधित अभियंता उपस्थित थे।
साढ़े 24 कराेड़ रुपए से कराया जा रहा 51 याेजनाओं में काम
बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पैकेज के अधीन बिहार राज्य अंतर्गत पथ निर्माण विभाग द्वारा संधारित राष्ट्रीय उच्च पथों पर कुल 51 योजनाओं में 24500 करोड़ की राशि से काम कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत 1224 करोड़ की 12 योजनाओं का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। राज्य में राष्ट्रीय उच्च पथ उपभाग द्वारा कुल 4 बड़े पुलों का निर्माण पीएम पैकेज के अंतर्गत किया जा रहा है जिसमें 2 पुल पटना में गंगा नदी पर, एक भागलपुर में गंगा नदी पर एवं एक पुल फुलौत में कोसी नदी पर बनना है।
