वायरल : “गब्बर is बेक” गब्बर सिंह मरा नही, कर रह अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग

राष्टीय / अंतरराष्टीय

बेहतरीन कलाकारों में से एक अमजद खान, जिन्होंने 1975 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ में ‘गब्बर’ का किरदार निभाया था, अब एक बार फिर चर्चा में हैं। वैसे तो अमजद खान 1992 में ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जो दिखने में एकदम शोले के गब्बर सिंह की तरह है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर कहा जा रहा है कि ‘गब्बर फिर लौट आया।’

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है इस फोटो में?
– सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो के मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ एक दुकान पर खड़ा है। इस व्यक्ति ने गब्बर की तरह ही कपड़े पहन रखे हैं और उसी की तरह दाढ़ी बढ़ा रखी है। इतना ही नहीं ये व्यक्ति हू-ब-हू गब्बर की तरह ही दिख रहा है।

क्या है इस फोटो की सच्चाई?

– इस फोटो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज की मदद ली। इस फोटो को जब हमने अपलोड किया तो ट्विटर ट्रेंड भी दिखा। इसपर जब हमने देखा तो पाया ट्विटर पर #GabbarIsBack ट्रेंड कर रहा है और कई यूजर्स उनकी इस फोटो को शेयर कर रहे हैं।

– हालांकि जब हमने इस फोटो को शेयर कर रहे लोगों की प्रोफाइल देखी तो पाया इसे शेयर करने वाले ज्यादातर लोग पाकिस्तान के हैं। लोगों का दावा है कि ये फोटो कराची के हैदरी मार्केट की है।

– इस फोटो को ट्विटर पर एक शाहजहां खुर्रम नाम के व्यक्ति ने भी शेयर किया है। शाहजहां पाकिस्तान के रहने वाले हैं और उनकी ट्विटर प्रोफाइल के मुताबिक वे एक पत्रकार हैं। इस फोटो को उन्होंने कराची का बताया है।

– हालांकि इसी फोटो पर अमित तोमर नाम के एक यूजर ने भी कमेंट किया और कहा कि ये भारत के हैं। अमित ने कहा कि उनके हाथ में ‘कलावा’ भी बंधा है, जिससे पता चलता है कि भारतीय हैं।