भारत की हार का सदमा एक क्रिकेट प्रेमी नहीं झेल पाया, आखिरी ओवर में हार्ट अटैक

राष्टीय / अंतरराष्टीय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच में भारत की हार का सदमा एक क्रिकेट प्रेमी नहीं झेल पाया और मैच के आखिरी ओवर में हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी। मृतक अशोक पासवान (48 वर्ष) सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्य करता था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों के अनुसार अशोक अपने घर डुमरिया शनि मंदिर मुहल्ले में विश्व कप क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा सेमीफाइनल मैच देख रहा था। अंतिम ओवर में इंडिया को हारता देख उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद परिजन अशोक पासवान को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल के डीएस डॉ अनवर हुसैन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अशोक की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने ने बताया कि अशोक की मौत हार्ट अटैक से हुई। इधर अशोक पासवान की असामयिक मौत से घर में कोहराम मचा है। अशोक पासवान शहर के डुमरिया शनिमंदिर मुहल्ले का निवासी था। उसकी मौत से मुहल्ले में शोक व्याप्त है।