Headlines

लंदन की सड़कों पर जब पवन सिंह ने गाया ‘लगावेलू जब तू लिपस्टिक’, लोगों ने कहा…

भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक का जादू दिनों-दिन लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसका असर साफ दिखने लगा है। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह, निरहुआ, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी लंदन की सड़कों पर भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाते नजर आए। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन चारों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसमें पवन सिंह, अक्षरा सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे लंदन की सैर करते नजर आ रहे हैं। ये चारों इंग्लैंड की राजधानी लंदन में एक शो के सिलसिले में गए थे और खाली समय में चारों लंदन की सैर पर निकल पड़े। वहां सड़कों पर गाते-बजाते रहने का चलन है, और इसका फायदा उठाते हुए इन चारों ने भी अपना भोजपुरी गाना गाना शुरू कर दिया।

इस दौरान पवन सिंह को एक माइक और एक सितारवादक और एक अंग्रजेन गायक मिल गए। बस फिर क्या था। पवन ने मौके का फायदा उठाया और अपना फेमस सॉन्ग लगावेलू जब तू लिपस्टिक गाना शुरू कर दिया। ये भोजपुरी गाना अंतर्राष्ट्रिय स्तर पर हिट है। गाना सुनते ही आस-पास पब्लिक इक्ट्ठा हो गई और पूरे गाने की मांग करने लगी। इसमें निरहुआ ने उनका साथ देना शुरू कर दिया और आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने गाने पर थिरकना शुरू कर दिया।

https://youtu.be/vlzNAPYzgY8

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है