NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

रंगरा में खाना के बाद बच्चाें के बीमार हाेने पर निलंबित.. विराेध में लगाया काला बिल्ला

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट ने साेमवार को साथी शिक्षक के निलंबन के विराेध में काला बिल्ला लगाया। उनकी मांग थी कि मध्य विद्यालय तीन टंगा दुर्गा स्थान रंगरा चौक के शिक्षक रामावतार पासवान काे निलंबनमुक्त किया जाये। शिक्षकों ने स्कूलाें में बांह पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की।

Whatsapp group Join

संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने कहा कि रामावतार पासवान को बिना स्पष्टीकरण के निलंबित किया गया है जबकि कर्मचारियों से पहले स्पष्टीकरण पूछने का प्रावधान है। इसकी समीक्षा के बाद निलंबन का नियम है।

डीईओ को 31 जुलाई तक रामावतार पासवान काे निलंबन मुक्त नहीं करने पर एक अगस्त से रंगरा प्रखंड में मध्याह्न भोजन बाधित करने का अल्टीमेटम दिया गया था। हालांकि छात्र हित में मध्याह्न भोजन योजना को बंद नहीं करने का निर्णय लिया गया। लेकिन शिक्षकों ने कहा है कि बिना कारण किसी भी शिक्षक को निलंबित नहीं किया जाए। शिक्षकों का वेतन बेवजह रोक कर रखने की परिपाटी बंद करें। सुल्तानगंज नगर परिषद के शिक्षकों का वेतन भुगतान बाधित करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने और डीईओ कार्यालय में फाइल दबाकर रखने वाले लिपिकों पर कार्रवाई करने की मांग की। 12 अगस्त से सभी विद्यालयों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रदर्शन में मिथलेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, ज्योति कुमार, त्रिपुरारी चौधरी, अनिल कुमार दीपक, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सुजय कुमार, चितरंजन प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, रामकिशोर राय, संजय कुमार यादव, नवीन कुमार, नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर मंडल अन्य शामिल हुए।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है