NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

मुंगेर : बीजेपी नेता की गला रेत कर हत्या, मौके से मिला नक्सली पर्चा, मुखबिरी और जनता को ..

मुंगेर : जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत सतघरवा में माओवादियों ने बीती रात बीजेपी आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश कोड़ा की गला रेत कर हत्या कर दी. दिनेश कोड़ा का शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है. शव के पास प्रतिबंधित नक्सली संगठन का एक पर्चा भी मिला है.

Whatsapp group Join

जानकारी के मुताबिक, जिले के धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के सतघरवा में शुक्रवार को पुलिस ने बीजेपी के जिला अनुसूचित जाति-जनजाति के जिलाध्यक्ष दिनेश कोड़ा का शव बरामद किया है. बताया जाता है कि 40 वर्षीय बीजेपी नेता दिनेश कोड़ा की हत्या तेज धार दार हथियार से गला रेत कर की गयी है.

दिनेश के शव के पास प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का लाल पर्चा भी मिला है. इस पर्चे में पार्टी के नाम पर पैसा वसूली कर अपने पास रखना, मुखबिरी, जनता को धोखा देना और दबदबा पैदा करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कही गयी है. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और करके शव छिपाने के लिए जंगलों में फेंक दिया गया.

शव के पास मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल एवं कुछ ही दूरी पर बाइक भी मिली है. इधर, मृत दिनेश की बहन मूर्ति देवी ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर टिल्लाटांड़ के लोगों ने मेरे भाई की हत्या कर दी. साथ ही शव के पास नक्सली पर्चा फेंक कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है