मर्चेंट नेवी में कार्यरत राहुल की मौत उसे मुंबई खींच लाई। दरअसल सिंगापुर से हाल ही में राहुल का ट्रांसफर मुंबई किया गया था और यहां ज्वाइन करने के कुछ दिनों बाद ही हो गई हत्या।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुम्बई में मर्चेंट नेवी में कार्यरत परबत्ता के कन्हैयाचक निवासी शंभु चौधरी के एकलौते बेटे राहुल कुमार (30) की हत्या कर दी गयी। 29 जुलाई की रात बदमाशों ने राहुल की हत्या कर शव को समुद्र किनारे एक झाड़ी में फेंक दिया था।
शव की पहचान होने के बाद मंगलवार को स्थानीय थाना के माध्यम से घटना की जानकारी शंभु चौधरी के परिजनों को दी गयी। शंभु चौधरी कानपुर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सूचना मिलते ही राहुल के पिता मुम्बई के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2016 में राहुल का चयन मर्चेंट नेवी में हुआ था। इसी वर्ष पांच अक्टूबर को राहुल की पहली पोस्टिंग सिंगापुर में हुई।

हाल ही में स्थानान्तरित होकर वह मुम्बई आया था। मुम्बई में पोस्टिंग होने के बाद राहुल अपने घर कन्हैयाचक परिजनों से मिलने आया था। इसी 24 जुलाई को वह कन्हैयाचक से मुम्बई के लिए रवाना हुआ था। 27 जुलाई को मुम्बई पहुंकर योगदान किया। लेकिन 29 जुलाई की रात हत्या हो गयी। 30 जुलाई को शव मिला था लेकिन पहचान नहीं हो पाई। अभी तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है।
ग्रामीणों ने बताया कि साधारण परिवार में जन्मे राहुल अपने माता पिता का एकलौता बेटा था। उनकी एक छोटी बहन सौनाली हैं। इधर पूरे खगड़िया वासी अपने लाल के खोने का गम सता रहा है।

