NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर जिले के 93 फर्जी शिक्षकों से होगी दो करोड़ वेतन की वसूली, सेवा समाप्त

भागलपुर : जिले में पकड़ में आये 93 फर्जी शिक्षकों से वेतन वसूली की जायेगी. इसके लिये शिक्षा विभाग ने विभिन्न नियोजन इकाइयों को पत्र भेजा है. नियोजन इकाई को निर्देश दिया गया है कि अगर फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त नहीं की गयी,

Whatsapp group Join

तो तीन दिनों के भीतर सेवा समाप्त कर उनसे वेतन वसूली की कार्रवाई शुरू करें. अनुमान है कि लगभग दो करोड़ रुपये वेतन के रूप में सभी फर्जी शिक्षकों ने प्राप्त किया है.

हाइकोर्ट के आदेश पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से जिले में नियोजित हुए शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान 29.11.16 को 47 शिक्षक, 13.12.16 को 29 शिक्षक, 9.11.17 को एक शिक्षक और 24.11.17 को 16 शिक्षकों के खिलाफ थाने में निगरानी के पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नियोजन इकाई की ओर से शिक्षकों को सेवामुक्त कर देना था और वेतन वसूली करनी थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है