भागलपुर : बारिश से गिरा शहर का तापमान, आज ओर कल लगातार बारिश हो सकती है
मंगलवार अाैर बुधवार काे लगातार बारिश हाेने का अनुमान है। माैसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दिन तक माैसम एक जैसा रहेगा। इस दाैरान अासमान में बादल छाए रहेंगे अाैर लगातार बारिश हाे सकती है। साेमवार तक रुक-रुक कर बारिश हाेती रही जबकि 13 अाैर 14 जुलाई काे मुसलाधार वर्षा हाेने का अनुमान है।
बीएयू के माैसम विज्ञान केन्द्र ने साेमवार काे शहर में 13.4 एमएम बारिश दर्ज की। अधिकतम तापमान 32 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 24.6 मापा गया। माैसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 10 जुलाई के बाद 11 अाैर 12 जुलाई काे फिर से रुक-रुक कर ही बारिश हाेती रहेगी।

इस बीच अधिकतम अाैर न्यूनतम तापमान में स्थिरता रहने का अनुमान है। अगले दाे दिन तक अधिकतम तापमान में अांशिक वृद्धि हाे सकती है। नाै जुलाई से 13 जुलाई तक तापमान कभी 32 डिग्री सेल्सियस ताे कभी 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

लेकिन 14 जुलाई काे अधिकतम तापमान में एक से दाे डिग्री की गिरावट हाेने का अनुमान है। इसके बाद तापमान बारिश की मात्रा के अनुसार घट या बढ़ सकता है।

