नवगछिया स्टेशन पर प्रेमी जोड़ा हिरासत में, मंदिर में शादी की थी तैयारी

नवगछिया: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर उस समय हलचल मच गई जब पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा कुर्सेला से भागकर नवगछिया पहुंचा था और तेतरी दुर्गा मंदिर में शादी करने की तैयारी कर रहा था।

Whatsapp group Join

मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार और नीतू कुमारी की मुलाकात कुर्सेला में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे से मोबाइल नंबर साझा किया और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला भी कर लिया था।

परिजनों की सहमति नहीं मिलने की आशंका के चलते अजीत 29 अप्रैल को नीतू को लेकर घर से फरार हो गया। दोनों ने रात कुर्सेला में एक दोस्त के यहां बिताई और अगले दिन शादी करने की योजना बनाई। बुधवार सुबह वे नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां वे विवाह करने वाले थे।

इसी बीच डायल 112 पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी राहुल राज, सुनील यादव और चालक संजय यादव की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने प्रेम संबंध और शादी की मंशा की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी और बाद में दोनों को नवगछिया रेलवे स्टेशन लाकर महिला थाना के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और महिला थाना में काउंसलिंग के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights