नवगछिया : रूंगटा व लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय में औचक निरीक्षण, शिक्षकों को फटकार -Naugachia News

डीईओ मधुसूदन पासवान ने सोमवार को इंटर स्तरीय बालिका रूंगटा हाईस्कूल व लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वे रूंगटा हाईस्कूल 9:30 बजे पहुंचे। विद्यालय में 22 में 18 शिक्षक उपस्थित थे। सिर्फ एक शिक्षक विलंब से पहुुंचे जिसे डांट फटकार लगाया गया। वहीं चार शिक्षक छुट्टी पर थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा में जाकर छात्राओं से सवाल भी किए जिसका जवाब छात्राओं द्वारा नहीं दिया जा सका।

Whatsapp group Join

इस पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई और छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने का निर्देश दिया। दसवीं कक्षा में 60 छात्राएं, 9वीं में 130 छात्राएं व 12वीं में 25 छात्राएं उपस्थित थी। उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई के स्तर में सुधार करने को कहा। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी कन्या विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एक शिक्षिका विलंब से पहुंची थी। जिसको लेकर उन्होंने शिक्षिका को डांट लगाई और समय पर स्कूल पहुंचने को कहा।

कमजोर छात्रों का बेसिक मजबूत करें : डीपीओ

गोपालपुर |प्रखंड के एसबीसी इंटरस्तरीय स्कूल लत्तीपाकर का निरीक्षण सोमवार को योजना एवं लेखा विभाग के डीपीओ मणिकांत प्रसाद गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कक्षा में उपस्थित छात्र-छात्राओं से सिलेबस से संबंधित कुछ सवाल भी पूछे। कुछ छात्रों ने संतोषप्रद जबाब दिया तो कुछ छात्र जबाव देने में असफल रहे।

इस पर उन्होंने शिक्षक को कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देकर उनकी बेशिक को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्रों का क्लास भी लिया और उसी आधार पर बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, उपस्कर पंजी को भी देखा। विद्यालय में कुल 281 छात्र उपस्थित थे। डीपीओ ने बताया कि साइकिल व पोशाक राशि का जिला से आवंटन हो गया है। निरीक्षण के दौरान संगीत के शिक्षक शैलेंद्र कुमार बिना सूचना के गायब मिले। डीपीओ के पहुंचने के दो घंटे बाद वे पहुंचे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights