नवगछिया : शिव शक्ति मंदिर निर्माण का शुभारंभ, भूमि पूजन से गूंजा गांव
नवगछिया : रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव में शुक्रवार को शिव शक्ति मंदिर (शिवालय) निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भव्य भूमि पूजन और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
ग्रामीणों में लंबे समय से इस मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह था। लोगों का मानना है कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई पहचान देगा।
मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान और पहल में शिवपुजन गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, अजय गुप्ता, दीनबंधु गुप्ता, विनोद गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता और रुपेश गुप्ता की अहम भूमिका रही। सभी वर्तमान में भवानीपुर शहर में रह रहे हैं, लेकिन उनकी जड़ें इसी गांव से जुड़ी हैं। ग्रामीणों ने उनके इस योगदान की खुले दिल से सराहना की।

भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस दौरान शिवनंदन चौधरी, काशी प्रसाद गुप्ता, सुबोध गुप्ता, शिवनारायण गुप्ता, अनिल गुप्ता, विनय कुमार, कुन्दन, सुरज, मनीष, प्रमोद, सयन, पप्पू, चंदन, बिट्टू, मिथिलेश, अवधेश, अमन, संतोष, पंकज, सुमित, अनिकेत, सुधाकर, दिवाकर, आस्तिक, गौतम, अनंत सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
सामूहिक सहयोग से शुरू हुआ यह निर्माण कार्य आने वाले समय में एक भव्य स्वरूप लेगा। शुक्रवार की यह शुरुआत गांव के लिए शुभ संकेत मानी जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और आस्था का माहौल बना हुआ है।

