भागलपुर : निसर्ग का शहर में असर, अाज येलाे अलर्ट हाे सकती है तेज बारिश, हवा भी चलेगी

भागलपुर / पटना

महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्राें से टकराने के बाद कमजाेर हुअा निसर्ग तूफान अब साइक्लाेन मेें बदल चुका है। अब ये लाे प्रेशर एरिया बनाते हुए साउथ उत्तर प्रदेश से बिहार की अाेर बढ़ रहा है। भागलपुर में शनिवार के लिए येलाे अलर्ट जारी किया गया है। यानी कभी भी तेज बारिश हाे सकती है। शुक्रवार काे दिन भर बादलाें का डेरा शहर मेंे रहा। दाेपहर 2.49 से 3.15 तक 16.8 एमएम बारिश हुई। पांच जून काे छह वर्षाें बाद बारिश हुई है। इससे पहले 2013 में पांच जून काे बारिश हुई थी। शुक्रवार की सुबह से ही हवाएं चली। बादलाें अाैर सूरज के बीच लुकाछिपी जारी रही। शाम में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलीं। शुक्रवार काे शहर का अधिकतम तापमान 35.8 अाैर न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 0.6 अाैर न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस घटा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 अाैर न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेज हवा से केले की फसल काे हाे सकता है नुकसान

माैसम में अाए बदलाव के कारण तेज हवा चलेगी। इससे केले के पाैधाें के गिरने का अंदेशा है। साइक्लाेन के कारण बारिश हाे रही है। कृषि वैज्ञानिक विनाेद कुमार ने कहा कि मानसून अाने में अभी समय है। मानसून अाने में अभी समय है।

इससे पहले 2013 में पांच जून काे हुई थी बारिश

माैसम विभाग ने शनिवार के लिए येलाे अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 24 घंटे भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।