Headlines

भागलपुर: दीपावली और छठ मद्देनजर मेटल डिटेक्टर और डॉग स्कॉवयड को स्टेशन पर तैनात

भागलपुर: दीपावली और छठ मद्देनजर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी दी गई है। मेटल डिटेक्टर और डॉग स्कॉवयड को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कर्मी स्टेशन पर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पर्व को देखते हुए जवानों को पूरी तरह अलर्ट किया गया है। इसके अलावा सुरक्षित यात्रा का टास्क दिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रविवार को आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की देखरेख में थाना में दारोगा, जमादार और आरक्षियों की बैठक हुई। इंसपेक्टर ने हेल्प लाइन नंबर 182 का प्रचार प्रसार करने की बात कही। साथ ही नशाुखरानी गिरोह के प्रति यात्रियों को जागरूक करने पर बल दिया। ट्रेन या प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ और हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के लिए महिला कर्मियों की भी मदद ली जा रही है।

महिला कर्मी स्टेशन और प्लैटफॉर्म पर आने वाली महिलाओं की भी तलाशी ले रही हैं। अनाउंसमेंट से भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों से से अपील की जा रही है कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु नजर आए तो वह उसे छूएं नहीं बल्कि उसकी जानकारी स्टेशन पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को दें।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है