Headlines

भागलपुर: डॉक्टर से लिफ्ट लिया और गाड़ी से 15 लाख लेकर भाग निकला मरीज

भागलपुर: डॉक्टर से इलाज कराने के बाद मरीज ने उसी डॉक्टर से लिफ्ट लिया और गाड़ी से 15 लाख रुपये लेकर भाग निकला। मामला तिलकामांझी का है। तिलकामांझी में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर गौतम कुमार ने इलाज कराने आए एक शख्स पर 15 लाख रुपये लेकर भाग निकलने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। घटना आठ जुलाई की है जबकि केस 15 जुलाई को तिलकामांझी थाना में दर्ज कराया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉक्टर का कहना है कि उनकी क्लीनिक में उनका एक पुराना मरीज आया जिसने अपना नाम राजेश प्रजापति बताया। डॉक्टर का कहना है कि आठ जुलाई की शाम लगभग सात बजे जब वे अपने निजी वाहन से अपने घर के लिए निकल रहे थे तभी राजेश उनके पास आया और कहने लगा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और उनकी बेटी और दामाद कचहरी चौक के पास उसका इंतजार कर रहे हैं। उसने डॉक्टर से अपनी गाड़ी में बिठाकर कचहरी चौक तक छोड़ देने का आग्रह किया। डॉक्टर का कहना है कि मानवता के नाते उन्होंने उस शख्स को गाड़ी में बिठा लिया। डॉक्टर का कहना है कि गाड़ी से उतरते समय वह शख्स पैसे का बैग लेकर उतर गया जिसमें 15 लाख रुपये थे। काफी खोजने के बाद भी बैग का पता नहीं चला जिसके बाद उन्हें एहसास हो गया कि वही शख्स पैसे वाला बैग लेकर भाग निकला।

डॉक्टर गौतम ने पुलिस को बताया है कि आरोपी मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है जबकि वर्तमान में जीरोमाइल में वह रह रहा है। डॉक्टर गौतम मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट में रहते हैं। तिलकामांझी थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश हो रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है