Headlines

भागलपुर के यात्रीगण ध्यान दे… जमालपुर इंटरसिटी को किऊल तक चलाने के प्रस्ताव पर लगा मुहर

भागलपुर : रेलवे बोर्ड ने मालदा टाउन-जमालपुर इंटरसिटी को किऊल तक चलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाकर यात्रियों को होली के पहले बड़ा तोहफा दिया है। अभी किऊल स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके बाद इंटरसिटी किऊल से चलने लगेगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी किऊल स्टेशन से भागलपुर-साहिबगंज की तरफ आने के लिए सुबह नौ बजे के बाद सीधी ट्रेन शाम चार बजे है। बोर्ड ने इंटरसिटी की समय सारिणी भी जारी कर दी है। यह ट्रेन किऊल से रोजाना दिन के दो बजे चलेगी। किऊल-जमालपुर के बीच इसका ठहराव अभयपुर, कजरा और धरहरा स्टेशनों पर दिया गया है। वहीं, जमालपुर से यह ट्रेन अपने पुराने समय 3.15 बजे चलेगी।

दरअसल, किऊल से जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज रेल सेक्शन पर सुबह के बाद शाम में ट्रेन थी। इस ट्रेन का विस्तार किऊल तक करने की मांग काफी अरसे से चल रही थी। विवेक कुमार सिंहा, डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है