शराबबंदी अभियान को पूरी तरह प्रभावी बनाने को लेकर सरकार द्वारा बढ़ाई गई सख्ती को सार्थक रूप देने के लिए खरीक पुलिस न सिर्फ एक्शन में है, बल्कि शराब कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई की नया तरीका निकाल लिया है। बुधवार देर रात खरीक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नया टोला खैरपुर गांव निवासी विभाष मंडल के घर में भारी मात्रा में शराब है और पीने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद पुलिस टीम उक्त गांव पहुंची। जहां गांव के बाहर ही गाड़ी खड़ी कर सादी वर्दी में पुलिस टीम में शामिल पीएसआई राहुल कुमार चादर ओढ़कर शराब कारोबारी के घर पहुंचे। यहां से ग्राहक बनकर सौ रुपये शराब की पाउच खरीदा। इसके कारोबारी के ठिकाने और परिसर के पूरी एक्टीविटी की जानकारी लेने के लिए कारोबारी से थोक मात्रा में शराब खरीदने की बातचीत करने लगे। इस दौरान समय बीता कर शराब कहां रखा है, कैसे बनाता है, कहां-कहां के शराबी पीने आते हैं, ऐसी तमाम जानकारियां प्राप्त कर वहां से बाहर निकले।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिहपुर | बिहपुर थाना में एससी-एसटी एक्ट व मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में 25 जनवरी को दर्ज हुए केस के तहत तीन आरोपियों को बिहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बभनगामा निवासी आरोपी विशाल कुमार, सौरभ उर्फ गौरव कुमार व सुनील साह को घर से गिरफ्तार किया गया है। इन्हें पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को जेल भेजा गया। वहीं उत्पाद अधिनियम के एक आरोपी संजय सिंह को उसके घर बभनगामा से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को जेल भेजा।

