नवगछिया: 26 जनवरी के पावन अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया के प्रांगण में अध्यक्ष पारस खेमका की अध्यक्षता में एक आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से सत्र 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। युवा चेतन मुनका को अध्यक्ष, दीपक मावंडिया को सचिव और आदित्य सर्राफ को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ सदस्य रवि सर्राफ और सुभाष चंद्र वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नि:वर्तमान अध्यक्ष पारस खेमका ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल को सफल बताते हुए सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ सदस्य रवि सर्राफ ने मंच के गौरवमयी इतिहास का जिक्र करते हुए हर छोटे-बड़े कार्य को नई ऊर्जा के साथ करने और ऑक्सीजन सेवा को दुरुस्त करने की सलाह दी। भूतपूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने मंच भावना से कार्य करने और समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की आवश्यकता जताई। राष्ट्रीय संयोजक मंच विस्तार निखिल चिरानिया ने नए युवाओं को मंच से जोड़ने की बात कही।
नवनियुक्त अध्यक्ष चेतन मुनका ने सभी युवा साथियों के विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर “हर दर्द पराया, है अपना” को साकार करेंगे। नवनियुक्त सचिव दीपक मावंडिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि ऑक्सीजन सेवा, रक्तदान शिविर और जनकल्याण के लिए नए कार्यों की रूपरेखा जल्द तैयार की जाएगी। बैठक में सौरव गर्ग, सुमित वर्मा, वरुण केजरीवाल, कमल टिबरेवाल, सुनील वर्मा, आयुष खेमका, अभिषेक रूंगटा, संदीप सर्राफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।














