नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देशी शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 12 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

Whatsapp group Join

पुलिस टीम ने गणेश सनगही के लीची बगान में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में देशी शराब के साथ-साथ उसे तैयार करने में उपयोग किए जा रहे उपकरण भी जब्त किए गए।

इस मामले में बिहपुर थाना में कांड संख्या 91/26, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 30ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

बरामद सामानों में 50 लीटर देशी शराब के अलावा एक गैस सिलेंडर, बड़ा टसला, बड़ा ड्रम, रेगुलेटर सहित गैस चूल्हा तथा पाइप लगा एल्युमिनियम का पैन शामिल है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet