नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हो सका, जिससे उनकी कुर्सी सुरक्षित रह गई।
जानकारी के अनुसार, कई पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रमुख रागिनी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस पर चर्चा के लिए बीडीओ निशांत कुमार द्वारा 13 अप्रैल को पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाई गई थी।
हालांकि, निर्धारित समय तक कोई भी पंचायत समिति सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी और प्रस्ताव स्वतः विफल हो गया।

बैठक के बाद प्रमुख रागिनी देवी के आवास पर विभिन्न पंचायत समिति सदस्यों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी और समर्थन जताया।

