नवगछिया। झंडापुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना पर एनएच 31 स्थित एक पान की गुमटी में छापेमारी कर 150 ग्राम गांजा तथा एक लीटर देसी शराब, चिलम, कटर, गांजा भरा सिगरेट बरामद किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मौके से गांजा तस्कर औलियाबाद निवासी ज्ञानेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा- ज्ञानेश्वर पूर्व में भी शराब मामले में जेल काट चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध झंडापुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर शनिवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष अजित कुमार, एसआई राहुल कुमार के साथ बिहपुर एएलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप व बल शामिल थे।

