बिहपुर : बभनगामा पठानटोला के पास 14 नंबर सड़क पर बाइक के धक्के से सोमवार को बभनगामा काजीटोला निवासी मु.बदरूद्दीन (65) की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती तिलकामांझी भागलपुर निवासी सुनील कुमार और शांति देवी भी जख्मी हो गए, जिसे लोगों ने इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित बदरूद्दीन के परिजन और ग्रामीणांे ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर शव रखकर 14 नंबर सड़क जाम कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना पर सीओ रतल लाल, बीडीओ अश्विनी कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे। लोगों को समझा कर डेढ़ घंटे बाद जाम हटवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया।

घायल सुनील ने बताया कि वह अपनी प}ी शांति के साथ खगड़िया जिले के लौनियाचक से भागलपुर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक वृद्ध व्यक्ति सड़क पार करने के दौरान बाइक के सामने आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

