नवगछिया। पूर्व सांसद और ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवर अंसारी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई बेलगाम है, अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच रही है। इस स्थिति में समाज के भीतर से नये सिरे से संघर्ष की शक्तियों को खड़ा करना होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!12 जून को बिहपुर में बहुजन दावेदारी सम्मेलन होगा। कहा कि जातिवार जनगणना के दायरे में मुस्लिम समाज को भी लाने की गारंटी होनी चाहिए। ओबीसी के साथ सवर्णों को भी जातिवार जनणना में शामिल किया जाए। अली अनवर अंसारी के साथ रिंकु यादव और गौतम कुमार प्रीतम भी थे।
