बिहपुर : जयरामपुर गांव में मजदूरी करने से इंकार करने पर दबंगों ने महिला मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायलों में नन्हकार निवासी लाडली खातून, रूबी देवी और नरसिम्हा खातून सहित 11 महिला मजदूर शामिल हैं। मारपीट में घायल मजदूरों का बिहपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। इसमें लाडली की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर किया गया है। मारपीट में अन्य महिलाओं को चोटें आईं हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना को लेकर लाडली खातून ने बिहपुर थाने में केस दर्ज कराया है कि जयरामपुर निवासी बिक्कू कुंवर पिता स्व. रंजीत कुंवर ने जबरन मजदूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए भेज रहा था। मजदूरों का कहना था कि बिक्कू कुंवर मजदूरी के पैसे नही देता है। जिस कारण उसके खेत पर कोई मजदूर काम करने नही जाना चाहते हैं। घटना के वक्त महिलाएं दूसरे किसान के खेत पर काम करने जा रही थीं।
तभी बिक्कू कुंवर ने मजदूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए जबरन घेर लिया। जिसका महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी बिक्कू कुंवर और छोटू कुंवर भड़क गए और कार से उतरकर लाठी डंडों से मजदूरों की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

