NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : होमगार्ड के जवानों ने समान काम, समान वेतन को लेकर किया प्रदर्शन

नवगछिया : होमगार्ड के जवानों ने समान काम, समान वेतन, महंगाई भत्ता देने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को नवगछिया में प्रदर्शन किया। इस दौरान नवगछिया बाजार से अनुमंडल कार्यालय तक थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान ने कहा कि केंद्रीय समिति पटना के निर्देश पर 21 सूत्री मांगों को लेकर थाली बजाकर सरकार को जागने का काम किया गया। अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानेगी तो संघ के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

विमल प्रसाद सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दिया है कि राज्य के गृह रक्षकों को महंगाई भत्ता के साथ पुलिस को मिलने वाली अन्य सुविधाएं दी जाए। वर्तमान में 50% महंगाई भत्ता अन्य कर्मचारियों को दिया जाता है। गृह रक्षकों को माह में 5 दिन भत्ता सहित छुट्टी प्रदान की जाए। महिला होम गार्ड को 2 दिन का विशेष अवकाश और मातृत्व अवकाश भी दिया जाए। 29 जनवरी की शाम 5:30 बजे से मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है