नवगछिया : प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के 14 नंबर सड़क किनारे हनुमान मंदिर परिसर बलाहा में तीन दिवसीय रामधुन संकीर्तन महायज्ञ को लेकर मंगलवार की सुबह कुंवारी कन्या एवं नवविवाहिता ने कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा यज्ञ स्थल से मंत्रोच्चारण के साथ पद यात्रा करते हुए गंगा घाट चकरामी बलाहा गाजे-बाजे व जय श्री कृष्ण जय श्री राम के जयकारे करते हुए पहुंचे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां गंगा स्नान कर मंत्रोच्चारण के साथ कलश में गंगा जल भरकर मधुरापुर बाजार एवं बलाहा का परिभ्रमण कर कलश शोभा यात्रा रामधुन संकीर्तन महायज्ञ स्थल पर मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। वहीं ग्रामीणों ने भंडारा का आयोजन किया था। श्रीश्री 108 रामधुन संकीर्तन महायज्ञ का उद्घाटन माँ वैष्णों पेट्रोल पंप बलाहा के संचालक प्रो दिलीप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
रामधुन संकीर्तन महायज्ञ को लेकर आसपास के चकरामी, रामुचक, बीरवन्ना, मधुरापुर, सतियारा समेत अन्य गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। आयोजन समिति के संतोष कुमार उर्फ डमरू सिंह ने बताया की रामधुन संकीर्तन महायज्ञ में खगड़िया, बोरवा, सहरसा, नवगछिया, मानसी, पीपरपॉती, मधेपुरा, बेगुसराय समेत करीब 12 टीम भाग ले रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में कृपा सिंधु, चितरंजन, टिंकू मंडल, अनस्तमीत कुमार, जीतू कुशवाहा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

