नवगछिया स्टेशन के माल गोदाम के पास अज्ञात युवक का शव बरामद -Naugachia News
नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया स्टेशन के माल गोदाम के पास बुधवार को अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है. अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने की सूचना पर नवगछिया जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची
जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है. मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक युवक के शिनाख्त के लिए प्रयासरत है.


