Headlines

नवगछिया : स्टेट बैंक के आगे सड़क के दोनों तरफ दर्जनों बाइक.. पूरा दिन यहां लगाता है जाम

नवगछिया : नवगछिया बाजार इनदिनों भीषण जाम से जूझ रहा है। जाम के कारण लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। बाजार की मुख्य सड़क पर भारतीय स्टेट बैंक एवं एचडीएफसी बैंक के आगे ग्राहकों द्वारा सड़क के दोनों तरफ दर्जनों बाइक लगाने की वजह से पूरा दिन यहां जाम लगा रहता है। जाम के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गत दिनों एसडीओ और एसडीपीओ ने बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान महाराज जी चौक स्थित मॉल के मैनेजर को बुलाकर बाइक अपने पार्किंग में लगवाने की बात कही थी ताकि जाम की समस्या न हो। वहीं स्टेट बैंक और एचचडीएफसी बैंकों को भी सड़क पर बाइक लगाने से होने वाले जाम से आगाह किया गया था। गुरुवार को भीषण जाम में लोगों को काफी परेशानी हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल ने कहा कि जाम की समस्या को प्रशासन को गम्भीरता से लेना चाहिए।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है