NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : सात दिवसीय उर्स आज रात से शुरू, पहली चादरपोशी की परंपरा निभाएगा कायस्थ समाज

बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित सूफी संत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैय का सात दिवसीय सलाना उर्स गुरुवार देर रात से विधिवत रूप से आरंभ होगा। परंपरा के अनुसार रात 12 बजकर पांच मिनट पर बिहपुर के कायस्थ समाज के स्वर्गीय लालबिहारी मजूमदार के वंशज पूरे परिवार के साथ मजार पर पहुंचकर पहली चादरपोशी करेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहली चादरपोशी के बाद सरकारी चादर चढ़ाई जाएगी, जिसके पश्चात देश के विभिन्न राज्यों से आए दोनों संप्रदायों के जायरीनों द्वारा चादरपोशी, नियाज, फातिहा और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू होगा।

उर्स को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम एवं एसपी प्रेरणा कुमार स्वयं आयोजन स्थल पर निगरानी कर रहे हैं, ताकि उर्स शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है