Headlines

नवगछिया : सधुआ के 64 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

नवगछिया। रंगरा के कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव निवासी कैलाश पंडित की पत्नी कामा देवी (64) के रूप में की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में सत्यनारायण भगवान का पूजा करवा रही थी। इसके लिए पास के गांव कुमादपुर ब्राह्मण को बुलाने जा रही थी। इसी क्रम में रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने रेलवे लाइन पर लाश देखने के बाद इसकी सूचना तुरंत ही कटरिया स्टेशन मास्टर को दी। कुछ घंटों के बाद जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लाश स्थानीय लोगों द्वारा पहचानने के बाद घटना की सूचना महिला के परिवारवालों को दी गई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर जीआरपी पुलिस ने लाश को परिजनों को सौंप दिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है